{"_id":"5d3c9e9b8ebc3e6cf4709a4b","slug":"rama-s-maternal-uncle-raped-a-six-year-old-niece-kashipur-news-hld350633324","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के मामा ने छह वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते के मामा ने छह वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
काशीपुर। रिश्ते के एक मामा ने छह वर्षीय भांजी को हवस का शिकार बना डाला। घटना का पता चलने पर बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर कहा कि उसका दूर का रिश्तेदार अंकुर निवासी ग्राम महेशपुर खेम थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद और शेर सिंह निवासी टांडा उज्जैन बीती 26 जुलाई की शाम को नशे में धुत होकर उसके घर आए।
दोनों को नशे में देख उसने उन्हें जाने को कह दिया। दोनों पीने का पानी मांगने लगे। इस दौरान उसकी छह वर्षीय पुत्री बाहर खेल रही थी। जब वह पानी लेने अंदर गया तो अंकुर उसकी पुत्री को चीज दिलाने का लालच देकर ले गया। शेर सिंह से जब उन्होंने पूछा तो उसने अंकुर द्वारा बच्ची को दुकान तक ले जाने की बात कही गई।
विज्ञापन
इसी दौरान फोन आने पर शेर सिंह भी चला गया। करीब एक घंटे बाद अंकुर बच्ची को बदहवास हालत में घर के बाहर छोड़ गया। बच्ची ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया।
एसओ आईटीआई कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने के सबूत मिले हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।