{"_id":"68c32b641718933c9b06955f","slug":"ram-barat-took-place-in-rampura-slogans-were-heard-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-129905-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रम्पुरा में निकली राम बरात, गूंजे जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रम्पुरा में निकली राम बरात, गूंजे जयघोष
Fri, 12 Sep 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित श्री शिव मंदिर चौरासी घंटा कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में श्रीराम-सीता विवाह और माता सीता के कन्यादान की लीला का मंचन किया गया। इसके पूर्व दिन में प्रभु श्रीराम की बरात धूमधाम से निकली। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। दिन में प्रभु श्रीराम की बरात श्रीश्री शिव मंदिर चौरासी घंटा परिसर से निलकर रम्पुरा होते हुए मुन्नालाल के यहां पहुंची। यहां मुन्ना लाल के परिवार वालों ने बरात का भव्य स्वागत किया और सभी जलपान और भोजन की व्यवस्था। इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लालमन कोली, महामंत्री किशन कोली, कोषाध्यक्ष शंकर कोली, कल्लू राम, यादराम कोली, धर्मसिंह कोली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन