फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ram Barat in Bazpur

धूमधाम के साथ निकाली गई श्री राम बरात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ram Barat in Bazpur
श्रीराम बारात निकालते कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर/जसपुर। श्री रामलीला कमेटी बाजपुर की ओर से मंगलवार शाम श्री राम बरात धूमधाम केे साथ निकाली गई। इसका स्वागत किया गया। श्री राम बरात शोभायात्रा के साथ 12 दूल्हे भी घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। डॉ. हरिओम पांडेय, डॉ. चेतन पांडेय के आवास से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए रामलीला मैदान पहुंची जहां निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। वहां योगराज पासी, ओपी अग्रवाल, गजानंद मित्तल, संजीव जिंदल, देवेंद्र शर्मा, धीरज सक्सेना, विमल शर्मा, राजू वाल्मीकि, दिनेश शर्मा, संजय रुहेला आदि थे।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी जसपुर के सदस्यों ने नगर के मुख्य मार्गों पर ढोल, नगाड़े, बैंडबाजों के साथ श्रीराम की बरात निकाली। ठाकुर मंदिर से मेन बाजार, सुभाष चौक, काली मंदिर, अस्पताल रोड, मोहल्ला जोशियान, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, गांधी पार्क से होकर बरात रामलीला मैदान स्थित धर्मशाला मंदिर पहुंची जहां प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इसमें शामिल राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कई जगह पुष्प वर्षा से राम बरात का स्वागत हुआ। इस दौरान विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, चौधरी रवि सिंह, चौधरी रवि सिंह एडवोकेट, प्रदीप गोयल, शरद गोयल, बलराम तोमर, सिद्धार्थ सिंगल, अशोक खन्ना, विक्की अरोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed