फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rally in people around, rally will be unprecedented: Trivandra

चारों तरफ लोगों में जोश, अभूतपूर्व होगी रैली: त्रिवेंद्र

Wed, 13 Feb 2019 12:45 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 13 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rally in people around, rally will be unprecedented: Trivandra
रुद्रपुर के मोदी मैदान में मंत्री और विधायकों के साथ भूमि पूजन करते सीएम रावत। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 फरवरी को रैली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होगी। रैली को लेकर चारों तरफ लोगों में जोश है और गढ़वाल से भी लोग रैली में आना चाहते है। ऐसा माहौल तैयार करना है कि प्रधानमंत्री प्रदेश की पांचों सीटें जीतने का विश्वास लेकर लौटें।

विज्ञापन


मंगलवार को महारैली स्थल मोदी मैदान में मुख्यमंत्री रावत ने प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय सहित विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ भूमि पूजन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को रैली में आने वाले मेहमानों की सुविधाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


व्यवस्था बनाने में प्रशासन के साथ ही कार्यकर्ता भी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिलाध्यक्ष ने बसें कम पड़ने की बात कही तो उन्होंने रामपुर, बरेली, पीलीभीत से बसें मंगवाने को कहा है, ताकि लोग प्रधानमंत्री को सुनने रैली में पहुंच सके। कहा कि रैली के लिए माहौल बनवाने के लिए बाइक रैली समेत छोटे-छोटे इंवेट भी कार्यकर्ता करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मोदी के नाम पर लोगों में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओं को रैली को सफल बनाने के लिए तीन दिन तक कम सोना है। रुद्रपुर, गदरपुर और किच्छा के कार्यकर्ताओं पर रैली की सफलता निर्भर है। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि रैली की व्यवस्था को 13 विभागों में बांटा गया है। 350 कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाएं सौंपी गई हैं। 

विधायक राजकुमार ठुकराल ने नजूल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी करवाने पर सीएम का आभार जताया। इससे पूर्व सीएम ने रैली को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। वहां किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, खटीमा विधायक पुष्कर धामी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, मेयर रामपाल सिंह, मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी, सुरेश परिहार, अनिल चौहान, नरेंद्र मानस, गोपाल बोरा, पार्षद सुशील चौहान, विवेक सक्सेना, राजकुमारी गिरी, ललित मिगलानी आदि मौजूद रहे।

जब नाम नहीं लेने पर उखड़े डीएन मिश्रा 

रुद्रपुर। मोदी मैदान में कार्यकर्ताओं के संबोधन में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने मंचासीन मुख्यमंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों के नाम लिए, लेकिन वरिष्ठ नेता डीएन मिश्रा का नाम लेना चूक गए। इससे नाराज मिश्रा ने कुर्सी से खड़े होकर कड़ी आपत्ति जताई। उनके पास बैठे विधायक ठुकराल और अन्य नेताओं ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। इसके बाद अरोरा ने खेद जताते हुए सम्मान से उनका नाम लिया, तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ। इधर प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने संबोधन में डीएन मिश्रा को पितातुल्य करार दिया।

मुख्यमंत्री के टोकने पर ठुकराल ने छोड़ा माइक 

रुद्रपुर। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल ने नजूल को लेकर सरकार के प्रयास पर धन्यवाद दिया। इसके बाद वे विकास कार्यों के बारे में बोलते हुए कई सड़कों के निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की बात कहने लगे। इतना नहीं उन्होंने महतोष से नवाबगंज रोड की खस्ताहाल और पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश के धरने पर बैठने का जिक्र कर दिया। इससे सीएम नाराज हो गए। उन्होंने ठुकराल को टोकते हुए कहा कि वे इन समस्याओं के लिए नहीं बल्कि जनसभा को लेकर आए हैं। लिहाजा वह केवल कार्यक्रम की बात करें। इसके बाद विधायक ने अपना संबोधन बीच में ही छोड़ दिया।


नजूल पर मिला है स्टे, अब कुर्सी पर बैठ जाओ मेयर साहब
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट ने संबोधन में कहा कि नजूल को लेकर सुप्रीम कोर्ट से स्टे मिल गया है। सरकार ने नजूल की ठोस पैरवी करने वाले सबसे महंगे वकील मुकुल रोहतगी को खर्चा उठाया है। नजूल की नीति बनेगी, लिहाजा मेयर साहब खाली रखी कुर्सी में बैठ जाएं। लेकिन अगर उनका अभी मन नहीं है तो अलग बात है। नाम नहीं लेने को लेकर उठे विवाद के बाद उन्होंने मंच पर बैठे सभी नेताओं का एक-एक कर नाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed