फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rajesh Shukla attacks MLA Arvind Pandey: Accuses him of defaming the CM and weakening the BJP

राजेश शुक्ला का विधायक अरविंद पांडेय पर हमला : सीएम को बदनाम और भाजपा को कमजोर करने का आरोप

Thu, 22 Jan 2026 12:53 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 22 Jan 2026 12:53 PM IST
सार

किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय पर मुख्यमंत्री को बदनाम करने और भाजपा को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Rajesh Shukla attacks MLA Arvind Pandey: Accuses him of defaming the CM and weakening the BJP
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के खिलाफ अब किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने जुबानी हमला बोला है। उनका कहना है कि विधायक पांडेय तिलकराज बेहड़ की भाषा बोल रहे हैं और सीएम को बदनाम करना चाहते हैं। पांडेय चाहते हैं कि भाजपा सत्ता में न आए। 

विज्ञापन


शुक्ला का कहना है कि पांडेय किसी घटना पर काशीपुर पहुंच सकते हैं तो अच्छी बात है, लेकिन पंतनगर में अगर पिछड़ी जाति की लड़की आत्महत्या करती है तो पांडेय चुप रहते हैं। किच्छा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार की कांग्रेस नेताओं की सह पर हत्या हो गई तब हमने आंदोलन किया। इस मामले में न तो एक शब्द बेहड़ बोले और न अरविंद पांडे। दोनों की सांठगांठ हैं। किसी को मंत्री नहीं बनाया तो उन्हें ये छूट नहीं है कि आप कुछ भी बोलेंगे। मंत्री तो हम भी नहीं बने हमने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत जी को हराया था। तब हमने तो पार्टी के खिलाफ नहीं बोला, न अपशब्द बोले। आज जो हो रहा है ये बहुत चिंता का विषय है।
विज्ञापन


बकौल शुक्ला, सरकार और अधिकारी अच्छा काम करे तो विधायक पांडेय एक शब्द नहीं बोलते। जब से वह मंत्री नहीं बने तब से रोज कोई मुद्दा लेकर सरकार को घेर रहे हैं। व्यंग्यात्मक भाषा बोलते हैं जो कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। पार्टी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। एक ओर पांडेय कहते हैं मेरा डीएनए अमित शाह का है, लेकिन वह अमित शाह के पैर की धूल तक नहीं हैं। लोकसभा चुनाव में पांडेय क्या करते आए हैं ये भी सबको पता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed