फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rajan Converted to Christianity but Continued to Avail Benefits Reserved for Scheduled Castes

Udham Singh Nagar News: धर्म बदलकर ईसाई बना राजन, अनुसूचित जाति का लेता रहा लाभ

Fri, 15 May 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rajan Converted to Christianity but Continued to Avail Benefits Reserved for Scheduled Castes
रुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर में धर्म बदलकर ईसाई बना राजन लंबे समय तक अनुसूचित जाति का लाभ लेता रहा। क्षेत्र में अवैध तरीके से चर्च बनाकर धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत के बाद प्रशासन की जांच में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि चकरपुर बरखेड़ा निवासी राजन कुमार पुत्र संजय कुमार जो पहले अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित था। अब दूसरा धर्म अपना चुका है। इसके बाद भी उसके नाम से जारी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र प्रभावी बना हुआ है। यह भी सामने आया कि राजन कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राजन मसीह नाम से आईडी बना रखी है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह के निर्देश पर राजस्व उप निरीक्षक और राजस्व निरीक्षक ने संयुक्त जांच कराई है। जांच रिपोर्ट में धर्म परिवर्तन संबंधी तथ्यों की पुष्टि होने के बाद मामले को आगे की कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय स्क्रूटनी समिति को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजन कुमार को 14 जनवरी 2019 को तहसीलदार गदरपुर की ओर से अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी किया गया था। अब एसडीएम ने संयुक्त जांच आख्या और संबंधित दस्तावेज डीएम कार्यालय को भेजते हुए प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति की है।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अगर जिला स्क्रूटनी समिति जांच के आधार पर प्रमाणपत्र निरस्त करती है तो संबंधित व्यक्ति को अनुसूचित जाति आरक्षण, शासकीय योजनाओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मिलने वाले विशेष संरक्षण जैसे लाभ नहीं मिल पाएंगे।



धर्मांतरण के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेशों में उल्लिखित बिंदुओं पर जांच के लिए जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति स्क्रूटनी कमेटी को की गई है। -ऋचा सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed