{"_id":"5ef495ab8ebc3e42f66d7b08","slug":"raised-demand-to-keep-echs-referral-system-as-before9","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीएचएस रेफरल प्रणाली पूर्व की भांति रखने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीएचएस रेफरल प्रणाली पूर्व की भांति रखने की मांग उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। गौरव सैनानी कल्याण समिति अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों की ईसीएचएस समस्याओं को लेकर डायरेक्टर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी देहरादून को पत्र भेजकर ईसीएचएस रेफरल प्रणाली को पूर्व की भांति रखने की मांग की है।
विज्ञापन
गौरव सैनानी समिति अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने ज्ञापन में कहा कि बनबसा स्थित ईसीएचएस सेंटर से पूर्व में मरीजों को ईसीएचएस पैनल हॉस्पिटल भेजा जाता था। कोविड-19 महामारी के चलते मरीजों को वर्तमान में ईसीएचएस द्वारा बरेली एमएच भेजा जा रहा हैं। वहां से एमएच वाले पैनल हास्पिटल को भेज रहे हैं।
इस प्रक्रिया में मरीजों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह व्यवस्था पूर्व की भांति रखने की मांग की है।
विज्ञापन