फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Raincoat offended by the statement, Rahul Gandhi took a dig at Modi rally Sktifarm

रेनकोट बयान से आहत राहुल गांधी ने शक्तिफार्म जनसभा में मोदी पर साधा निशाना

Thu, 09 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Thu, 09 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Raincoat offended by the statement, Rahul Gandhi took a dig at Modi rally Sktifarm
सितारगंज में जन सभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए रेनकोट के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से आहत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो दूसरे प्रधानमंत्रियों के बारे में तमीज से नहीं बोलते। यहां शक्तिफार्म में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में राहुल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को अगले पांच साल के लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। राहुल ने नोटबंदी से लेकर कालेधन तक के मुद्दों को उठाया और कहा कि कांग्रेस प्रदेश में शराब की समस्या का समाधान करेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के तराई के चार प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में राहुल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी संसद में तमीज से बात करते थे। मोदी को खबरों में रहने की आदत है। इसके बिना उन्हें नींद नहीं आती। मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे। उनको देश ने चुना था। मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो दूसरे प्रधानमंत्री के बारे में तमीज से बात नहीं करते।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि मैंने सूट-बूट के प्रधानमंत्री की बात की तो मोदी ने सूट पहनना बंद कर दिया। मोदी खोखले हैं। सिर्फ बोलते हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत बोलते कम हैं और काम ज्यादा करते हैं। जब भी मैं मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला, उन्होंने सिर्फ उत्तराखंड के विकास की ही बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि उत्तराखंड ने सबको मिलकर जीने का तरीका सिखाया है। यहां के लोग शांति से रहते हैं। भाजपा और आरएसएस के लोग सिर्फ झगड़ा कराते हैं। उत्तराखंड में भाजपा ने पैसे के बल पर सरकार छीनने की कोशिश की। प्रदेश में शराब की समस्या है। महिलाओं की रक्षा करने का काम कांग्रेस करेगी। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया है कि सरकार कोई नया लाइसेंस जारी नहीं करेगी।
कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि बहुमत की सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने साफ भारत, विदेश से कालाधन वापस लाने, दो करोड़ रोजगार एक साल में देने का ऐलान किया था। मोदी एक साल में एक लाख रोजगार भी नहीं दे पाए। मोदी यहां आएंगे तो आप उनसे पूछना कि ढाई साल में आपने क्या किया। मोदी सिर्फ बोलते हैं और वो भी तमीज से नहीं बोलते। किसानों के लिए कर्ज माफ करने के लिए मोदी से जब वह मिले तो कोई जवाब नहीं मिला। अब मोदी आने वाले छह माह में देश के अमीर 50 परिवारों का छह लाख करोड़ माफ कर देंगे।

नोटबंदी का मुद्दा भी राहुल ने उठाया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश का निर्धन तबका ही परेशान हुआ। विजय माल्या को मोदी ने 1200 करोड़ रुपए दे दिए। ये पैसे उत्तराखंड के युवाओं को मिलते तो रोजगार की समस्या यहां दूर हो जाती।


यहां पहुंचे राहुल ने करीब 28 मिनट का भाषण दिया और इसके बाद कांग्रेस के किच्छा प्रत्याशी मुख्यमंत्री हरीश रावत, सितारगंज प्रत्याशी मालती विश्वास, नानकमत्ता प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा और खटीमा प्रत्याशी भुवन कापड़ी के लिए वोट मांगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रत्याशियों का लोगों से परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed