फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain In Udhamsingh Nagar

Udham Singh Nagar News: खत्म हुआ इंतजार, बरसी रिमझिम फुहार

Mon, 26 Jun 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rain In Udhamsingh Nagar
जिले में 12.8 एमएम हुई बारिश, आज भी बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तराई में आखिर रविवार को लंबे इंतजार के बाद मेघ बरसे। सुबह करीब पौने पांच बजे शुरू हुई बारिश के बाद दिनभर हल्की बूंदाबांदी जारी रही और दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे। जिले में 12.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली। लोग वर्षा का आनंद लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को 35 मिमी बारिश होने की संभावना जताई है।
---
28 तक मानसून पहुंचने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्री-मानसून के उत्तराखंड में पहुंचने के बाद रविवार को बारिश हुई। इससे तापमान गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में सोमवार को भी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 28 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

---
जलभराव की समस्या
रुद्रपुर। ईश्वर काॅलोनी के पास सड़क किनारे नाली का पानी खाली प्लॉट में घुसने से जलभराव की समस्या रही। इसके अलावा ट्रांजिट कैंप और डीडी चौक के पास हाइवे किनारे भी जलभराव से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 आरडीपी 02पी- रुद्रपुर में डीडी चौक के पास हाइवे किनारे हुआ जलभराव।
25 आरडीपी 03पी- रुद्रपुर में ईश्वर कालोनी में हुआ जलभराव।
---


धान रोपाई की तैयारी में जुटे किसान
खटीमा। खटीमा में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग बेहाल नजर आए। इधर मानसून की आहट के बीच किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए। थारू राइंका के मौसम विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि रविवार को सात मिमी बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद





---अनाज मंडी में भीग गया धान

गदरपुर। मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही रिमझिम फुहार से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बारिश के चलते अनाज मंडी में तौल के लिए लाया गया धान भीग गया। व्यापारियों ने पल्लेदारों की मदद से तौल के लिए लाए गए धान और बोरियों को तिरपाल से सुरक्षित किया। बारिश के कारण साप्ताहिक हाट बाजार में कई दुकानें नहीं लगी। बाजार में ग्राहकों की संख्या भी कम थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed