{"_id":"632f4460114aa64ade12d00e","slug":"rain-in-rudrapur-rudrapur-news-hld4768393117","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से लोगों के घरों और सड़कों पर गिरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और बारिश से लोगों के घरों और सड़कों पर गिरे पेड़
विज्ञापन
रुद्रपुर के आवास विकास स्थित होली चौक पर गिरा पेड़।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात आई आंधी और बारिश के चलते शहर में कई लोगों के घरों पर पेड़ गिर गए। इसके साथ ही आवास विकास के होली चौक में सड़क पर पेड़ गिर गया। कलक्ट्रेट परिसर में कई जगह गिरे पेड़ों को दमकल कर्मियों ने काटकर हटवाया। गांधी पार्क में श्री अग्रवाल सभा की ओर से शनिवार की शाम से लगने वाला अग्र मेला खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
शुक्रवार की रात आंधी से खुदीराम बोस नगर के नवतोष विश्वास, मिंटू पोद्दार, अनिल और अन्य के घरों पर पेड़ गिरने से काफी नुकसान हो गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। शनिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पीड़ितों का हालचाल जाना। इसके साथ ही फोन कर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा व राहत राशि दिए जाने के लिए आग्रह किया।
शहर के गांधी पार्क में तेज बारिश के चलते मैदान में जलभराव हो गया है। इसको देखते हुए अग्र मेले के लिए लगाए गए टेंट और झूले को उतारने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि कोरोना संक्रमण के बाद श्री अग्रवाल सभा की ओर से गांधी पार्क में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा था। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी और सिंगर भी पहुंचने वाले थे। श्री अग्रवाल सभा के कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल ने बताया कि खराब मौसम के चलते 24 सितंबर से गांधी पार्क में लगने वाले मेले को स्थगित कर दिया गया है। अब अक्तूबर में मेले का आयोजन किया जाएगा जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
नवोदय बिजली घर का किया घेराव
रुद्रपुर। अघोषित तरीके से 14 घंटे तक बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने नवोदय बिजली घर का घेराव किया। कटौती के विरोध में नगर के व्यापारियों और आम जनता का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। सैकड़ों लोगों ने नवोदय बिजली घर पहुंचकर एसडीओ और जेई का घेराव कर खरीखोटी सुनाई। शुक्रवार की देर रात विद्युत सुचारु होने के बाद ही गुस्साए लोग अपने घरों को गए। इस मौके पर समाजसेवी संजय ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत, पार्षद रणजीत सागर, हरीश अरोड़ा, मनोज छाबड़ा, राजन राठौर, सूरज झाम, रोहित जग्गा, राकेश गुलाटी आदि थे।