फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain Creates Havoc, Five Injured

Udham Singh Nagar News: अतिवृष्टि में मकान ढहा, मलबे में दबकर पांच घायल

Fri, 25 Aug 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rain Creates Havoc, Five Injured
काशीपुर के ग्राम बाबरखेड़ा में बारिश के चलते गिरी झोपड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
- घायलों का एक निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन

काशीपुर। भारी बारिश के चलते झोपड़ी गिरने से मलबे में दबकर दंपती और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
बुधवार रात ग्राम बाबरखेड़ा निवासी नईम अहमद (33) पुत्र बतूनशाह अपनी पत्नी मोमिना (32), बेटे रिहान (10), यासीन (6) और बेटी ईलम (4) के साथ अपनी झोपड़ी में सोया था। तेज बारिश के दौरान झोपड़ी ढह गई और पांचों उसमें दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने घायलों को मलबे से निकाल कर मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया। नईम के दाहिने पैर पर तीन जगह फ्रैक्चर हुआ है। मोमिना के आधे धड़ और यासीन के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। रिहान और ईलम को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार नईम अहमद दिव्यांग है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। तहसीलदार युसूफ अली ने पटवारी शिशुपाल के साथ निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 13 हजार रुपये दिए हैं।

---
केलाखेड़ा में एक मकान और दीवार धराशायी

केलाखेड़ा। बारिश के चलते बुधवार रात को नगर के वार्ड नंबर चार निवासी शौकीन जहां का मकान और दीवार धराशायी हो गई। दूसरे कमरे में सो रहा परिवार आनन फानन में बाहर निकला। पीड़ित ने बताया कि बुधवार दोपहर मकान के आधे हिस्से के फर्श में जोरदार आवाज के साथ दरार पड़ गई थी। इसके बाद रात करीब 10 बजे निर्माण ध्वस्त हो गया। बृहस्पतिवार सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खां, आरएसआई खुशाल सिंह ने नुकसान का जायजा लिया। आरएसआई ने बताया कि कमरा और चहारदीवारी ध्वस्त होने से लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन


सात घरों में अभी भी जमा बाढ़ का पानी

काशीपुर। भारी बारिश से मंगलवार को ओम विहार, हेमपुर इस्माइल, साई मंदिर के पीछे आदि कॉलोनियों में बाढ़ आ गई थी। देर रात को एसडीआरएफ ने कई परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रभावित रवि कश्यप ने बताया कि बाढ़ का पानी कम हो गया है। कुछ लोग वापस जा चुके हैं लेकिन पूनम, मनीषा, लक्ष्मी, मुनिया, करन सिंह, जयप्रकाश, कपिल के घरों में बाढ़ का पानी जमा है। तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि हेमपुर इस्माइल के कुछ प्रभावित अभी स्कूल में रुके हुए हैं। प्रभाविताें के लिए भोजन की व्यवस्था करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

दिल्ली-पंतनगर की पहली और जयपुर-पंतनगर उड़ानें रद्द

पंतनगर। बारिश के चलते पंतनगर में कम दृश्यता रहने की आशंका के चलते इंडिगो प्रबंधन ने दिल्ली से पंतनगर के बीच पहली और पंतनगर-जयपुर के बीच एकमात्र उड़ान को रद्द कर दिया था। दिल्ली से पंतनगर आने वाली दूसरी फ्लाइट भी 3:30 घंटे की देरी से पंतनगर पहुंची और देर से ही वापस दिल्ली रवाना हुई। इसके चलते दिल्ली-पंतनगर और जयपुर-पंतनगर के बीच टिकट बुक कराए हवाई यात्रियों सहित वापसी में जयपुर से पंतनगर और पंतनगर से दिल्ली जाने वाले हवाई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed