फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain and rain

आफत बनकर बरसी बारिश

Sat, 05 Aug 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,सितारगंज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,सितारगंज Updated Sat, 05 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rain and rain
दौरा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 क्षेत्र में मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरसी। शक्तिफार्म क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पानी घुस गया। इसके अलावा सैकड़ों एकड़ धान की फसल भी जलमग्न हो गई। सितारगंज नगर में भी जगह-जगह जलभराव हो गया है। 
  बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक क्षेत्र में 70 मिमी मूसलाधार बारिश हुई। इससे बैगुल व कैलाश नदी उफना गई। बैगुल में करीब 22 हजार एवं कैलाश नदी में 30 हजार क्यूसेक पानी आया। वहीं, भारी बारिश के कारण शक्तिफार्म नंबर सात, आठ, झाड़ी, बरुआबाग एवं अरविंदनगर समेत आधा दर्जन गांवों में पानी भर गया। कैलाश नदी ने नकुलिया गांव की तरफ रुख कर लिया। जिससे नकुलिया, कैलाशपुरी, थारुतिसौर आदि गांवों को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। नकुलिया गांव में नदी भारी भूमि कटाव कर रही है। इसके अलावा नानकसागर डैम पार के ऐंचता विही गांव में निहाई नदी ने जमकर भूमि कटाव किया है। 
विज्ञापन

  शुक्रवार को विधायक सौरभ बहुगुणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित अरविंदनगर, शक्तिफार्म नंबर सात व आठ गांव का दौरा किया। उन्होंने एसडीएम विनोद कुमार को तत्काल ही अस्थायी रूप से बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराने के निर्देश दिए। कहा कि नदी से हो रहे भूमि कटाव को भी तत्काल रोका जाए। वहां पर तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल, कोतवाल बीएस भाकुनी, सिंचाई ईई संजय राज आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटाव रोकने को जीआई वायरक्रेट का निर्माण शुरू
सितारगंज। सिंचाई विभाग ने बैगुल नदी से हो रहे कटाव को रोकने के लिए नदी किनारे सिल्ट के कट्टे भरकर जीआई वायरक्रेट निर्माण का काम शुरू कर दिया है। ईई संजय राज ने बताया कि निर्मलनगर और रुद्रपुर में बैगुल नदी के किनारे जीआई वायरक्रेट की ठोकरें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा प्रहलाद पल्सिया व पाड़ागांव को बचाने के लिए लगाई जा रही ठोकरों का काम पूरा हो गया है। ईई ने बताया कि कैलाश नदी से नकुलिया, कैलाशपुरी, एंजनिया, रसोइयापुर, बिचुपरी, कनपुरा मटिहा गांव एवं निहाई नदी से ऐंचता विही में हो रहे कटाव को रोकने के लिए ठोकरों के निर्माण का प्रस्ताव डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को भेजा है। आपदा मद से धनराशि स्वीकृत होते ही उक्त जगहों पर भी ठोकरें निर्माण का कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। ब्यूरो  

सक्रिय रहें सभी विभाग : एसडीएम 
   मौसम विभाग के दस अगस्त तक राज्य में भारी बारिश से अलर्ट के चलते स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो उठा है। एसडीएम विनोद कुमार ने 16 विभागों के अफसरों की बैठक ली। एसडीएम ने कहा कि सभी विभाग दस अगस्त तक सक्रिय रहें। कहा कि कोई भी रिस्पांस टाइम में कोताही न बरतें। उन्होंने सभी बाढ़ चौकी प्रभारियों को भी चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। 
  शुक्रवार को एसडीएम कुमार ने पुलिस, राजस्व, खाद्य, शिक्षा, ब्लाक, स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग समेत 16 विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक ली। कहा कि बरसात के दिनों में आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी लोग पूरी तरह तैयार रहें। कहा कि सितारगंज बाढ़ की दृष्टि से अति संवेदनशील है। ऐसे में क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय रहें। कहा कि संभावित बाढ़ में फंसने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए सरकारी स्कूलों के बजाय नए पंचायत भवनों में उन्हें शिफ्ट किया जाए। जहां भवन नहीं, वहां स्कूलों में बाढ़ प्रभावितों को ठहराया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बाढ़ आपदा उपकरणों के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि आपदा कंट्रोल रूप से भी बाढ़ राहत कार्य के लिए सामग्री उपलब्ध मंगाई जा रही है। विभाग भी अपने स्तर से सभी साधन तैयार रखें। वहां पर तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल, कोतवाल बीएस भाकुनी, सिंचाई सहायक अभियंता बीसी नैनवाल आदि थे। 


खकरा नाले में उफान कई ग्रामों का संपर्क टूटा
नगर से लगे ग्राम खेतलसंडा के बीच बहने वाले खकरा नाले के उफान से आसपास का संपर्क टूट चुका है। रेलवे स्टेशन से अल्केमिस्ट रोड ऊंची महुवट का इस रोड का संपर्क कट चुका है। खेतलसंडा गांव में खकरा नाले पर पुल बना है। बृहस्पतिवार रात्रि से हुई बारिश से खकरा नाले के ऊफान से तीन-चार फिट पानी रपटे के ऊपर बहने लगा है। विभिन्न ग्रामों से होकर इस मार्ग से खटीमा आने-जाने वालों का संपर्क कट चुका है।      
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed