{"_id":"5ab5525e4f1c1be83f8b49b8","slug":"railway-gate-broken-by-pickup-collision-one-hour-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, एक घंटा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक, एक घंटा जाम
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुररुद्रपुर।
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के हल्द्वानी रोड में स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित पिकप वाहन की टक्कर से शुक्रवार सुबह रामपुर रोड स्थित रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। इससे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। वहीं हादसे के चलते काठगोदाम से आ रही पैसेंजर ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोकना पड़ा। आरपीएफ ने पिकप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
काठगोदाम से मुरादाबाद जाने वाले पैसेंजर ट्रेन के चलते सुबह करीब नौ बजे रामपुर रोड स्थित रेलवे फाटक बंद था। तभी रुद्रपुर से हल्द्वानी को जा रहा एक पिकप अनियंत्रित होकर बंद रेलवे फाटक से टकरा गया। इससे रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर काठगोदाम की तरफ से आ रही पैसेंजर ट्रेन को करीब 15 मिनट के लिए रोक दिया गया। वहीं, फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने वाहन को कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक रामपुर निवासी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इधर, आरपीएफ के सहायक दरोगा अशोक राय ने बताया कि आरोपी चालक जयप्रकाश को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। रुद्रपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे फाटक को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन