फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Railway built overnight siege fear pathway

घेराव के डर से रेलवे ने रातों-रात बनाया पाथवे

Fri, 04 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ पंतनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ पंतनगर Updated Fri, 04 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू की महाप्रबंधक के घेराव की धमकी के बाद रेलवे ने रातों-रात पाथवे का निर्माण पूरा दिया।

विज्ञापन


लगभग ढाई माह से जवाहर नगर सहित अन्य गांवों के लोग ओवरब्रिज व पाथवे बनाये जाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए गांव वालों ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू के नेतृत्व में आमरण अनशन भी किया था। परन्तु इसमें प्रगति नहीं हो पा रही थी। बुधवार को हरीश पनेरू सहित सैकड़ों गांववासियों ने रेलवे के डीआरएम चन्द्र मोहन जिंदल से बात की।

जिस पर पनेरू ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि यदि गुरुवार तक पाथवे का कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो महाप्रबन्धक का घेराव किया जाएगा। इस पर रेलवे ने महाप्रबंधक के पहुंचने से पहले रातों-रात पाथवे का निर्माण पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन


इस खुशी में लगभग 250 गांववासियों पुरुषों व महिलाओं ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरीश पनेरू, ग्राम प्रधान बीना वर्मा व उप प्रधान धन सिंह कोरंगा के नेतृत्व में महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे राजीव मिश्रा का फूलमालाओं से स्वागत किया। साथ ही उन्होंने स्टेशन के आसपास तीन और पाथवे के निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे महाप्रबन्धक द्वारा तत्काल स्वीकृत कर दिया  गया। इस अवसर पर पूरन वर्मा, रमेश सिंह, प्रेम आर्या, प्रमोद, राजेन्द्र, राकेश उपाध्याय, महेश तिवारी, पूरन रावत, बीपी भट्ट व ख्याली राम यादव, सुनीता शर्मा, सुनीता भट्ट, धनेश्वरी गडिया, टिक्कू देवी, खष्टी देवी आदि ग्रामवासी मौजूद थे।  पाथवे के निर्माण में ग्रामवासियों ने हरीश पनेरू के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed