फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rail tracks unsettled due to rupture, train stopped 20 minutes

रेल पटरी का जोड़ टूटने से खलबली, 20 मिनट रोकी गई ट्रेन

Wed, 17 Apr 2019 11:58 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 17 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rail tracks unsettled due to rupture, train stopped 20 minutes
काशीपुर-अलीगंज के बीच बैल्ड टूटने से क्षतिग्रस्त हुई रेल पटरी।  - फोटो : अमर उजाला

रामनगर-मुरादाबाद संभाग के बीच 46 किमी स्टोन के पास ट्रैक पर रेल पटरी का जोड़ टूटने से विभाग में खलबली मच गई। चाबी मैन की सूचना पर ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा। ट्रैक की अस्थायी मरम्मत के बाद ट्रेन को वहां से गुजारा गया। 

विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब नौ बजे रेलवे का चाबी मैन सतीश कुमार ट्रैक के निरीक्षण पर था।

इस दौरान काशीपुर-अलीगंज ट्रैक पर 46 किमी के पास खंभा नंबर तीन और चार के बीच रेल पटरी का जोड़ टूटा हुआ था। चाबी मैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक एसएस डुंगरियाल और सीनियर सेक्शन इंजीनियर देवराज सिंह को दी। सूचना पर रेल प्रशासन ने मुरादाबाद से काशीपुर जाने वाली ट्रेन 55231 अप को अलीगंज हॉल्ट पर ही रोका लिया।
विज्ञापन


एईएन भूपेंद्र सिंह धर्मशक्तू, एसएसई देवराज सिंह और राजेंद्र सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर अस्थायी मरम्मत कर ट्रेन को वहां से गुजारा। करीब 20 मिनट की देरी से ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। एसएसई देवराज ने बताया कि ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed