फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Raids on ultrasound centers

खटीमा के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे

Fri, 19 Jun 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा Updated Fri, 19 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raids on ultrasound centers

डीएम के निर्देश पर एसडीएम एवं पीसीपीएनडीटी की टीम ने नगर के लगभग आधा दर्जन निजी अस्पतालों में चलने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे मारे गए। टीम को छापामार कार्रवाई में कई अनियमितताएं मिलीं, जिसके तहत कहीं किसी के नाम अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं तो चलाने वाला कोई और। कई अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड कराने वाली महिलाओं के रजिस्ट्रेशन फार्म तक पूरे नहीं मिले। अल्ट्रासाउंड केंद्रों में दस्तावेज अपूर्ण एवं रखरखाव में तमाम खामियां पाई हैं। जांच टीम ने बताया कि कुछ अल्ट्रासाउंड मशीनों के बंद करने की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम नगर के उमेश अग्रवाल के क्लीनिक पर पहुंची और अल्ट्रासाउंड संबंधी रिकार्ड खंगाले। बाद में टीम ने मेलाघाट रोड स्थित गायत्री अस्पताल के अल्ट्रासाउंड संबंधी तमाम दस्तावेज खंगाले। टीम ने पाया कि अल्ट्रासाउंड जिसके नाम है, उसके बजाय उसे चलाने वाला दूसरा व्यक्ति है। मौके की रिपोर्ट के आधार पर टीम अल्ट्रासाउंड के दस्तावेजों से संतुष्ट नहीं हुई। इसके बाद टीम ने पीलीभीत रोड स्थित जमुना अस्पताल, सितारगंज रोड स्थित तपन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापे मारे। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने डीएम को विस्तृत रिपोर्ट भेज कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। छापामार टीम में पीसीपीएनडीटी की सदस्य हीरा जंगपांगी, स्वास्थ्य अधीक्षक सुनीता रतूड़ी, प्रदीप मेहर, गोपाल आर्य आदि थे।
विज्ञापन


डीएम की संस्तुति के बाद होगी कार्रवाई : एसडीएम
एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि उन्हें अल्ट्रासाउंड केंद्रों में हो रही अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थी। अल्ट्रासाउंड मशीनें सीज करने के सवाल पर एसडीएम ने कहा कि रिपोर्ट डीएम के समक्ष पहुंचने के बाद ही कार्रवाई संभव है। उन्होंने बताया कि अनियमितता वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed