फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Raid on complaint of black marketing of cooking gas, three cylinders seized

Udham Singh Nagar News: रसोई गैस ब्लैक करने की शिकायत पर छापा, तीन सिलिंडर जब्त

Sat, 28 Mar 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Raid on complaint of black marketing of cooking gas, three cylinders seized
गदरपुर। खेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की कालाबाजारी करने की गोपनीय शिकायत मिलने पर प्रशासन ने छापा मारकर तीन सिलिंडर जब्त किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम ऋचा सिंह को सूचना मिली कि खेमपुर क्षेत्र में भूसे के ढेर में सिलिंडरों को छिपाकर कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट और राजस्व विभाग की टीम के साथ खेमपुर में छापा मारा। इस दौरान टीम को भूसे के ढेर के बीच में छिपाकर रखे गए नौ सिलिंडर मिले। जांच के दौरान छह सिलिंडरों के वैध दस्तावेज मिलने पर छोड़ दिया गया जबकि तीन सिलिंडरों को जब्त कर लिया गया। एसडीएम ऋचा सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक ही परिवार में तीन पासबुक होने की भी जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ऋचा सिंह ने स्पष्ट किया कि गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दीपक शर्मा, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed