फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Quranteen center can be increased in udham singh nagar

ऊधमसिंह नगर में बढ़ सकते हैं क्वारंटीन सेंटर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Quranteen center can be increased in udham singh nagar
 रुद्रपुर। रेड जोन से आ रहे प्रवासियों को संस्थागत क्वारंटीन करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन क्वारंटीन सेंटरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में जिले के 16 संस्थागत क्वांरटीन सेंटरों में 1500 से अधिक लोगों को रखा गया है। साथ ही विलेज कवांरटीन सेंटरों में भी प्रवासियों को रखा जा रहा है।          गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों से लगातार उत्तराखंड में पहुंच रहे प्रवासियों के कारण यहां भी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। कुमाऊं मंडल का प्रवेश द्वार होने के कारण ऊधम सिंह नगर जिला सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। इस जिले में अंतरराज्जीय सीमा होने के कारण कुमाऊं के सभी  जिलों के लोग यहीं से होकर गुजरते हैं।  हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि रेड जोन से आने वाले सभी लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी क्वारंटीन हरीश कांडपाल ने कहा कि फिलहाल जिले में प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटरों में पर्याप्त व्यवस्था है। लोगों को सरकारी दरों पर होटलों में भी क्वारंटीन होने की सुविधा दी जा रही है। यदि भविष्य में प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ती है तो कुछ और क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने की भी रणनीति है। जिला प्रशासन ने इसके लिए कुछ होटल व भवन चिन्हित भी किए हैं। जिले में अभी 16 संस्थागत क्वारंटीन सेंटर है। गावों में भी जिला पंचायतीराज विभाग की ओर से विलेज क्वारंटीन बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed