फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Queens Beton reached Rudrapur

रुद्रपुर पहुंची क्वींस बेटन

Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 05 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Queens Beton reached Rudrapur
रुद्रपुर में क्वींस बेटन के साथ दौड़ते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

आस्ट्रेलिया में अप्रैल-2018 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन रिले पंतनगर होते हुए रुद्रपुर पहुंची। यहां बेटन के साथ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने शहर का करीब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाया। इसके बाद बेटन लेकर मेहमान खिलाड़ी हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को साढ़े दस बजे हेलीकाप्टर से आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी कैरी थामसन, केरी एल्जा कोक्स, रेमंड किटचिंग, कोलिन एमसी पर्सन बेटन लेकर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। खेल मंत्री अरविंद पांडेय, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनकी आगवानी की। दोनों मंत्री बेटन को पकड़कर एयरपोर्ट से मुख्य द्वार तक आए। उसके बाद सिटी क्लब रुद्रपुर लेकर पहुंचे। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड में अतिथि देव भव: की परंपरा है। सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि क्वींस बेटन रिले दुनिया में खेल के प्रति जनभावना जगाने के मकसद से आई है। 51 देशों का 2 लाख 30 हजार किलोमीटर का सफर तय कर यह 24 दिसंबर को आस्ट्रेलिया पहुंचेगी। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि बेटन को उत्तराखंड लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वे 2018 में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उन्हें सौंपें। आयोजन में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। ओलंपिक एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा जनवरी में राज्य ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा खेलों के बिना जीवन सूना है।

सिटी क्लब से गाबा चौक तक बेटन रिले को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचाया। गाबा चौक से पूर्व बॉक्सिंग खिलाड़ी राजेंद्र सिंह जेठी, राजेंद्र सिंह संधू, मनोज सरकार, जेपी यादव, हरीश चैहान, मोहम्मद आमिर, लक्ष्मण सिंह, कोमल बत्रा सहित 15 खिलाड़ी क्वींस बेटन को लेकर दौड़े। गाबा चौक से काशीपुर बाइपास रोड, इंद्रा चौक, बाटा चौक, गांधी पार्क होते हुए रिले सिटी क्लब पहुंची और वहां से हल्द्वानी को रवाना हुई।

इस मौके पर भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता, मेयर सोनी कोली, एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, प्रताप सिंह शाह, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, एएसपी देवेंद्र पींचा, कमलेश उपाध्याय एसडीएम रोहित मीणा,  ओसी कलेक्ट्रेट युक्ता मिश्र आदि मौजूद रहे।       
 
विद्यार्थियों ने श्रृंखला बनाकर किया स्वागत      
पंतनगर एयरपोर्ट के परिसर में पंतनगर कैंपस स्कूल, जीजीआईसी, आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के विद्याथियों ने क्वींस बेटन रिले का जोरदार स्वागत किया। परंपरागत परिधान पहनी छात्राओं ने दोनों मंत्री, मेहमानों और बेटन को तिलक लगाया। वहां वंदेमातरम के नारे खूब गूंजे। इसके बाद काशीपुर बाइपास रोड के दोनों तरफ बच्चों ने कतार में खड़े होकर बेटन का स्वागत किया। वहीं गाबा चौक, काशीपुर बाइपास और नैनीताल रोड पर भी बड़ी संख्या में बच्चों ने बेटन का स्वागत किया।       

विमानपत्तन निदेशक को नहीं थी बेटन की जानकारी      
क्वींस बेटन के स्वागत के लिए पूरा प्रशासनिक अमला लगा हुआ था, लेकिन शुक्रवार की सुबह दस बजे तक विमानपत्तन निदेशक एसके सिंह को बेटन आने की जानकारी नहीं थी। जब व्यवस्था से जुड़े लोग उनके पास इंट्री पास बनवाने के लिए गए तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी होने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रभारी तहसीलदार ने उनको कार्यक्रम की जानकारी दी तो फिर पास बनाए जाने लगे। इसके बाद वे एयरपोर्ट रनवे पर प्रदेेश के मंत्री और अफसरों के साथ बेटन का स्वागत करने भी गए।       

छोलिया और राजस्थानी लोकनृत्य ने मन मोहा
सिटी क्लब में स्कूली बच्चों ने उत्तराखंड की प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा, छोलिया और बेडू पाको गीत पर शानदार लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा राजस्थानी नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। उन्होंने कुमाऊंनी और राजस्थानी परिधान में सजी छात्राओं ने क्वींस बेटन पकड़वकर फोटो खिंचवाए।
  
नेता वाली नहीं स्पोर्ट्समेन वाला है भाषण
खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने जब संबोधन शुरू किया तो शोरगुल होने लगा। उन्होंने बच्चों और मौजूद लोगों से शांत बैठकर बात सुनने की अपील की, लेकिन उसके बाद भी बच्चे बातें करते रहे। इस पर मंत्री ने बच्चों डांटते हुए कहा कि नेता वाला नहीं, बल्कि स्पोर्ट्समैन वाला भाषण है। मंत्री के तेवर देख बच्चे और बड़े शांत होकर भाषण सुनने लगे।


आधा घंटा देरी से पहुंची बेटन      
 क्वींस बेटन को सुबह दस बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन साढ़े दस बजे बेटन लेकर विदेशी मेहमान एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से साढ़े 11 बजे बेटन रुद्रपुर सिटी क्लब पहुंची। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम और संबोधन के बाद करीब एक बजे गाबा चौक से दौड़ शुरू हुई और डेढ़ बजे बेटन सिटी क्लब पहुंची। उसके बाद नैनीताल रोड स्थित एक होटल में भोजन के बाद करीब सवा दो बजे बेटन हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed