{"_id":"607738da8ebc3ec4ac069811","slug":"pyara-saja-hai-tera-bhawani-rudrapur-news-hld421665574","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...
विज्ञापन
रुद्रपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भजन गातीं कलाकार दिव्या शर्मा।
- फोटो : RUDRAPUR
नवरात्र पर्व पर लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगलवार देर रात माता की चौकी में कलाकार दिव्या शर्मा के प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी... समेत माता के अन्य भजनों पर भक्त झूम उठे। नवरात्र के दूसरे दिन शहर के मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। कोरोना काल के बीच भक्तों ने मंदिरों में प्रवेश के दौरान सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग किया।
बुधवार को दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, दूधिया मंदिर, नीलकंठ मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, शिव शक्ति आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना से माहौल भक्तिमय हो गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगलवार की देर रात से सनातन धर्म युवा मंच की ओर से माता की चौकियों का आयोजन शुरू हो गया है। चौकी लगने से पहले मंदिर में पुजारियों ने पूजा-अर्चना की।
मुरादाबाद से पहुंची कलाकार दिव्या शर्मा ने मां तेरा शुक्रिया मेहरबानी.. आजा आजा हनुमान संकट मोचन तेरो नाम.. इस बार मां नवरात्रों में तुम्हें मेरे घर भी आना है..कुछ पाने की खातिर तेरे दर हम भी झोली फैलाएं हुए हैं आदि भजनों से भक्तिमय माहौल बना दिया। रात नौ बजे से 12 बजे तक चली माता की चौकी के बाद भक्तों को पंच मेवे का प्रसाद बांटा गया। वहां युवा मंच के अध्यक्ष विजय, चिराग कालरा, अल्का अरोड़ा, नीतू गुगलानी, राजेश छाबड़ा, राकेश सुखीजा, विजय जग्गा, राज वर्मा आदि थे।

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर पूजा-अर्चना करते भक्त।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन