फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PUTA is furious over assault on a university employee on election duty

Udham Singh Nagar News: चुनाव ड्यूटी में विवि कर्मी से मारपीट पर पूटा में रोष

Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
PUTA is furious over assault on a university employee on election duty
पंतनगर। बाजपुर में चुनाव ड्यूटी के दौरान बृहस्पतिवार को जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के असिस्टेंट लाइब्रेरियन से एक प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने मारपीट की थी। इसे लेकर शुक्रवार को पंतनगर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) ने बैठक कर घटना की निंदा की और शासन-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पूटा अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद कुमार मल्ल ने बताया कि विवि के असिस्टेंट लाइब्रेरियन डाॅ. पंकज कुमार सिंह की ड्यूटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बाजपुर के जीअीईसी हरसान मतदान केंद्र पर बतौर पीठासीन अधिकारी लगाई गई थी।
विज्ञापन

दोपहर 2:50 बजे मतदेय स्थल संख्या 123 पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी उमा जोशी अपने समर्थकों के साथ कक्ष में पहुंचकर हंगामा करने लगीं।
डाॅ. पंकज के मना करने पर आरोपियों ने उनसे पहले गालीगलौज फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने सरकारी काम में बाधा भी डाली, जिससे करीब 30 मिनट तक मतदान भी बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उच्चाधिकारी पहुंचे और डाॅ. पंकज से तहरीर लेकर पुलिस ने जिपं सदस्य प्रत्याशी उमा जोशी, खीम सिंह दानू, सरदार दारा दिलेर रंधावा, संजय जेठा, विमला देवी व अन्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया। पूटा अध्यक्ष ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि की ओर से सरकारी कर्मचारी से मारपीट की घटना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed