फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Purchasing center running in school premises of Ramnagar

गजब! स्कूली छात्रों के शौचालय का किसान और कर्मचारी कर रहे प्रयोग, अब तक हो चुकी है 850 क्विंटल धान की खरीद

Sun, 22 Oct 2023 03:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 22 Oct 2023 03:24 PM IST
सार

शनिवार दोपहर तीन बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने यूसीएफ के सहकारी क्रय विक्रय समिति केंद्र की व्यवस्था व किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। केंद्र पर एक कर्मी केंद्र प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा  मौजूद मिले।

विज्ञापन
Purchasing center running in school premises of Ramnagar
धान खरीद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव रामनगर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में संचालित धान खरीद केंद्र पर अब तक कुल 850 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। केंद्र में क्षेत्र के 32 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से आठ किसान अब तक अपनी धान की फसल तुलवा चुके हैं।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर तीन बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने यूसीएफ के सहकारी क्रय विक्रय समिति केंद्र की व्यवस्था व किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। केंद्र पर एक कर्मी केंद्र प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा  मौजूद मिले।उन्होंने बताया केंद्र सुबह नौ से शाम पांच बजे तक धान खरीद होती है। दोपहर लगभग दो बजे एक किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से केंद्र पर अपनी धान की फसल लेकर पहुंचा। 

विज्ञापन

 

केंद्र पर पहुंचने वाले किसान सहित अन्य लोग विद्यालय परिसर में बने शौचालय का उपयोग करते हैं। विद्यालय में लगे हैंडपंप और प्याऊ का ही प्रयोग होता है। केंद्र प्रभारी शर्मा ने बताया कि अब तक अधिकतम 17 फीसदी नमी का धान केंद्र पर पहुंचा है। केंद्र को मिले 5000 वारदाने में से 2500 का उपयोग हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में बने शौचालय को यहां आने वाले लोग गंदा कर देते हैं, ऐसे में बच्चों को खासी परेशानी हो रही है। हम स्कूल की छुट्टी होने के बाद शौचालय में ताला लगा देते हैं। नरेंद्र मौर्या, प्रधानाचार्य, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय।

डीएम ने मटकोटा में काटे धान
डीएम उदयराज सिंह ने जिले में धान की उत्पादकता जांच के लिए खेत में पहुंचकर क्रॉप कटिंग की। शनिवार को डीएम राजस्व, कृषि सांख्यिकी टीम के साथ ग्राम मटकोटा में किसान रंजय के खेत में पहुंचे।  उन्होंने क्रॉप कटिंग की और अपने ही सामने काटे गए धान की मढ़ाई कराकर वजन भी तुलवाया। डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसल का औसत उत्पादन व उपज के आंकड़े तैयार किये जाते हैं। 

 

रंजय के खेत के 43.3 वर्ग मीटर में 22 किलो 200 ग्राम धान की उपज हुई है। वहां पर एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षक राधे सिंह राणा, लेखपाल सुशील थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed