फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Purchase of Sugarcane

Udham Singh Nagar News: गन्ना पर्ची वितरण में धांधली की होगी जांच

Wed, 19 Apr 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Purchase of Sugarcane
जसपुर। नादेही चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश को पत्र देकर चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी और उनके सहयोगी गन्ना पर्यवेक्षक पर गन्ना पर्ची वितरण में धांधली का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। किसानों ने गन्ना मंत्री और गन्ना आयुक्त आदि उच्च अधिकारियों को भी पत्र भेजे हैं। प्रधान प्रबंधक ने किसानों को आरोप की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

किसानों ने प्रधान प्रबंधक विवेक को बताया कि फरवरी और मार्च में हजारों पर्चियां पांच-पांच सौ रुपये लेकर जारी कर दीं गईं। किसानों ने मुख्य गन्ना अधिकारी से शिकायत की तो बताया गया कि ऑनलाइन सिस्टम में कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। इसमें बिना पासवर्ड के कोई काम नहीं होता। किसानों ने आरोप लगाया कि जिन पर्चियों का समय फरवरी में निकल गया था, वह पर्ची भी मुख्य गन्ना अधिकारी ने फिर से कंप्यूटर में फीड कराई है। इस मामले में एक लिपिक भी निलंबित रहा है। आलम यह है कि 12 फॉर्नाइट तक की पर्ची फरवरी और मार्च में ही जारी कर दी गई। शिकायतकर्ताओं ने कुछ किसानों के नाम जारी हुए पर्ची कोड भी प्रधान प्रबंधक को दिए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि मुख्य गन्ना अधिकारी आए दिन मिल के गेस्ट हाउस में बैठकर माफिया से मिलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन वह किसानों से बात नहीं करते। किसानों ने कहा कि तीन साल पहले भी पर्ची की धांधली पकड़ी गई थी। तब तत्कालीन जीएम चंद्र सिंह इमलाल ने एक कर्मचारी को निलंबित तक किया था। किसानों ने गन्ना आयुक्त, सचिव एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर्स और एससीडीआई से भी शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधान प्रबंधक विवेक ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। शिकायत करने वालों में सुंदर सिंह, किशन सिंह, देवेंद्र सिंह, संजीव कुमार, पदम सिंह, राजाराम, विपिन कुमार, रवि सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed