{"_id":"60fae4168ebc3e584d00b56c","slug":"public-will-give-opinnion-in-diclaring-candidate-kashipur-news-hld4321347166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की राय से तय होगा सीएम का चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की राय से तय होगा सीएम का चेहरा
विज्ञापन
गदरपुर में आप नेता कर्नल कोठियाल का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तराखंड नव निर्माण के लिए आम आदमी पार्टी (आप) का विजन युवाओं के सामने रखा। कहा कि आप शहीदों के सपनों का राज्य बनाना चाहती है। सत्ता के दोहन के लिए उत्तराखंड के हितों से खिलवाड़ पार्टी बर्दाश्त नही करेंगी। उन्होंने सीएम के चेहरे के सवाल पर जवाब दिया कि जनता की राय से ही इसे तय किया जाएगा।
कोठियाल शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित एक होटल में पार्टी के युवा संवाद कार्यक्रम में लोगों से मुखातिब थे। युवाओं के सवालों केे जवाब में कोठियाल ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने सत्ता सुख तो भोगा लेकिन नवोदित प्रदेश को पैरों पर खड़ा करने की जिम्मेदारी से वे भागते नजर आए। आप की कोशिश होगी कि मैदान के साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अच्छी सड़कें, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं हो।
पार्टी प्रत्याशियों के चयन के बारे में उन्होंने कहा कि दूसरे दलों से आने वाले अच्छे लोगों को भी मौका दिया जाएगा। इस दौरान रजनी, सुनील, नीतिन बोरा, आदित्य शर्मा आदि ने भी उनसे सवाल पूछे। वहां आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, मुकेश चावला, मयंक शर्मा, अभिताभ सक्सेना, मनोज कौशिक, साधु सिंह, ममता शर्मा, उर्वशी बाली आदि थे। कार्यक्रम का संचालन शशांक भट्ट ने किया।
विज्ञापन
इधर, गदरपुर में कर्नल कोठियाल के पहली बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 56 सीटों पर पार्टी जीत दर्ज करेगी। शुक्रवार को आप नेता आनंद विश्वास के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में सुरेंद्र कंबोज, रवि कुमार, अमन विश्वास, अजीत मौर्य, भुवन बिष्ट, सलीम, महेंद्र बिष्ट, हरवीर सिंह आदि थे।
अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करती है कांग्रेस
जसपुर। आप अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार प्रसार के लिए समितियों का गठन किया है। इन समितियों में अल्पसंख्यकों की उपेक्षा की गई है। वहां पर अजय अग्रवाल, सूबा सिंह, अमिताभ सक्सेना, शाहरुख चौधरी, सलमान गोल्डी, नफीस आजाद, शाहिद सलमानी, आशीष कुमार आदि थे। (संवाद)

काशीपुर में आप की युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेते कर्नल अजय कोठियाल।- फोटो : KASHIPUR