{"_id":"611ea9798ebc3e79c749e804","slug":"protesting-asha-workers-kashipur-news-hld43508557","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर्स का धरना प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर्स का धरना प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा
विज्ञापन
रुद्रपुर जिला अस्पताल में धरना देतीं आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/काशीपुर। 12 सूत्री मांगों के लिए बृहस्पतिवार को भी आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी रही। आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।
रुद्रपुर जिला अस्पताल पर धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रही है। जब तक न्यूनतम 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन और राजकीय कर्मचारी का दर्जा समेत 12 सूत्री मांगे पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी। वहां ममता पानू, प्रिया कश्यप, ज्योति, रेखा, कुलविंदर कौर, गीता गोस्वामी, जानकी देवी, कुसुम लता, अनीता देवी, प्रेमा थापा थे।
काशीपुर में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर यूनियन के आह्वान पर आशाओं का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहा। हड़ताल पर राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई फैसला नहीं करने के चलते ऐक्टू और सीटू से जुड़ी आशा यूनियनों की संयुक्त हड़ताल जारी है। वहीं कार्यकर्ताओं ने सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा को मांग पत्र सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग की। वहां यूनियन की अध्यक्ष स्नेहलता चौहान, चित्रा चौहान, सुधा शर्मा, उमा चौहान, धर्मवती, कमलेश सैनी आदि थेे।