फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protested against the tower of private telecom company

Udham Singh Nagar News: निजी टेलीकॉम कंपनी के टावर का किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Protested against the tower of private telecom company
सितारगंज। ग्राम बिडौरा के लोगों ने निजी टेलीकॉम कंपनी के टावर को खड़ा करने का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी से सटाकर लगाए जा रहे टावर के रेडिएशन से बीमारी का खतरा हो सकता है। वहीं, ग्राम प्रधान भास्कर सम्मल ने सरकारी रास्ते में टावर लगाने का दावा करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि मौके पर छह फीट की सरकारी सड़क है जिससे सटाकर मोबाइल टावर का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि राजस्व अभिलेख में सड़क की चौड़ाई छह फीट के बजाय 52 फीट दर्ज है। ऐसे में टावर सरकारी रास्ते की जद में है।
विज्ञापन


एसडीम रविंद्र जुवांँठा ने बताया कि यह करीब पांच साल पुराना मामला है। राजस्व भूमि की पैमाइश होने के बाद ही टावर के सरकारी रास्ते पर लगाए जाने के दावे की बात स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा पैमाइश होने के बाद रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed