{"_id":"612bd9278ebc3e79da568380","slug":"protest-over-water-lodging-rudrapur-news-hld436180888","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से गुस्साए कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से गुस्साए कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जवाहरनगर में गड्ढों में तब्दील सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण और कांग्रेसी।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
शांतिपुरी। ग्राम जवाहर नगर में मुख्य सड़क और कृष्ण विहार कॉलोनी में हो रही जलभराव की दिक्कतों से परेशान लोगों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और प्रदेश महासचिव विनोद कोरंगा ने संयुक्त रूप से कहा कि ग्राम जवाहरनगर में सड़कों पर जलभराव की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। डबल इंजन की भाजपा सरकार को जनता की समस्या नही दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा अगर जल्द ही ग्रामीणों की समस्या हल नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा। नारायण सिंह बिष्ट ने दूरभाष पर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल से बात की। एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द ही समस्या ने निजात दिलाने का आश्वासन दिया। वहां राजेंद्र शर्मा, मोहन पांडे, नरेश बिष्ट, घनश्याम चौधरी, प्रेम मटवाल, पूरन वर्मा, दीपक भट्ट, शेर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।