फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over suspention of engineers

दो इंजीनियर के निलंबन के खिलाफ लोनिवि इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Protest over suspention of engineers
रुद्रपुर लोनिवि कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते इंजीनियर्स। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/खटीमा। लोनिवि दुगड्डा में कार्यरत दो इंजीनियरों के निलंबन से नाराज लोनिवि इंजीनियरों ने जिले भर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को चेताया अगर निलंबन वापस नहीं लिया गया तो जल्द ही प्रदेश भर में आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ की लोनिवि खंडीय शाखा रुद्रपुर में बैठक हुई। आक्रोशित इंजीनियरों ने कहा कि अपर सहायक अभियंता और सहायक अभियंता को सोशल मीडिया में चल रहे भ्रामक वीडियो के आधार पर ही आननफानन निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

लोनिवि के सभी अभियंता कार्य के अधिकतम भार के बावजूद पूर्व निष्ठा से अपने कार्यों का संपादन कर रहे हैं। खंड में अधीनस्थ सुपरवाइजिंग स्टाफ की कमी है। दुगड्डा में निर्माण कार्य में कमी आने पर उसे तत्काल सही करवा दिया गया था। इसकी पुष्टि खंड के इंजीनियर ने अपनी निरीक्षण टिप्पणी में की है। ऐसे में ठेकेदार की ओर से किए गए त्रुटिपुर्ण कार्य के लिए प्रथम दृष्टया ठेकेदार को दोषी मानना चाहिए था। वहां संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर आरएस मेहरा, जिला सचिव योगेश ततराड़ी, अजय टम्टा, सुरेश पौडियाल, प्रकाश लाल, राजेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, पीसी बहुगुणा सहित अनेक मौजूद रहे। इधर, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के विरोध प्रदर्शन को उत्तरांचल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चारू पंत और जिलाध्यक्ष मोहन सिंह राठौर ने भी समर्थन दिया। इधर, खटीमा में लोनिवि निरीक्षण भवन में संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंजीनियरों के निलंबन की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि एकतरफा कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन करेंगे। वहां पर शाखाध्यक्ष इ. सुभाष कुमार, संजीव भट्ट, दान सिंह जरमाल, आलोक कुमार ओली, पियूष कुमार, प्रमोद सुयाल, राम नगीना, सत्यपाल सिंह, अरुण कुमार, नरेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed