फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over Road

एनएचएआई कार्यालय पर गरजे लोग, सड़क निर्माण की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Protest over Road
रुद्रपुर में एनएचएआई के पीडी से वार्ता करते विधायक व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एनएच-74 में दूधिया मंदिर के पास से मेडिसिटी अस्पताल तीनपानी चौक तक की सड़क बदहाल होने से नाराज दूधियानगर, रेशमबाड़ी, भदईपुरा, पहाड़गंज और शांति कालोनी के लोगों ने एनएचएआई कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने परियोजना निदेशक का घेराव कर खरी खोट सुनाई।
विज्ञापन

विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कंपनी की ओर से सड़क निर्माण को लटकाने का मुद्दा सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा गया था। सीएम ने परियोजना निदेशक को सड़क बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। एनएच के अधिकारियों और निर्माण कंपनी की हीलाहवाली से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण की मांग उठाई। वहां पार्षद प्रमोद शर्मा, भुवन चन्द्र गुप्ता, जितेंद्र यादव, गगन अवस्थी, दीपक शर्मा, शिवम, बाली यादव, राम बहादुर सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed