फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Over Rahul

लोकतंत्र की हत्या कर रही केंद्र सरकार : कापड़ी

Mon, 27 Mar 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 27 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Protest Over Rahul
रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रुद्रपुर में किया सत्याग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप मढ़ा। दिलचस्प बात रही कि सत्याग्रह में दोनों गुटों के नेता शामिल रहे। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिलेभर से कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए और सत्याग्रह किया। कापड़ी ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि सरकार की ओर से किए जा रहे गलत कार्यों के खिलाफ कोई आवाज उठाए। संसद में एक उद्योगपति के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि गांधी की सदस्यता रद्द करना भाजपा की बौखलाहट को दर्शाता है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि सरकार मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को कम करने के बजाए विपक्ष की आवाज दबाने में लगी है। वहां पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, हरीश पनेरू, अनिल शर्मा, संजीव कुमार सिंह, मदन लाल खन्ना, मोहन खेड़ा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed