फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over Price Hike

कांग्रेस नेता ने गड्ढे में गले तक समाधि लेकर किया महंगाई का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Protest over Price Hike
रुद्रपुर में गड्ढे में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ महंगाई का विरोध करते नंदलाल। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस के दामों में हो रहे इजाफे का कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल ने अनूठे अंदाज में विरोध जताया। वे डेढ़ घंटे तक गड्ढे में गले तक समाधि में रहे और मूल्यवृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

नंदलाल शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में पहुंचे और गड्ढा खुदवाकर उसमें चले गए और गले तक मिट्टी डलवा ली। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लगातार पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम बढ़ाकर जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। देश की संपत्तियां खुर्द खुर्द की जा रही हैं। बेरोजगारी का दंश झेल रहा युवा बेहाल हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार ने गड्ढे में डालने का प्रयास किया है। इससे तभी निकला जा सकता है, जब जनता एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाए। कड़ी धूप में डेढ़ घंटे तक गड्ढे में रहकर प्रदर्शन करने के बाद नंदलाल बाहर निकले और गड्ढे को मिट्टी डालकर पाट दिया गया। वहां सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ढिल्लो, रामप्रसाद, अजय यादव, कमलेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, अमर वर्मा, रविंद्र गुप्ता धर्मेंद्र कोली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका
गदरपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में असंगठित कामगार कांग्रेस संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। शुक्रवार को असंगठित कामगार कांग्रेस संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवाब अली के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मसीत चौराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने दिल्ली में युवती की हत्या पर भी रोष जताया। वहां कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह संधू, शराफत अली मंसूरी, गुरविंदर सिंह विर्क, नासिर अली, जावेद अंसारी, रिजवान अली, मुदस्सिर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed