फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over price hike

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली भैंसा गाड़ी रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protest over price hike
रुद्रपुर के मुख्य बाजार में भैंसा गाड़ी में रैली निकालते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों के तेवर तल्ख हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने भैंसा गाड़ी रैली निकालकर बढ़ती महंगाई का विरोध जताया। साथ ही भाजपा सरकार पर जनता से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की अगुवाई में गल्ला मंडी से भैंसा गाड़ी के साथ रैली निकाली गई। रैली के आगे दो हास्य कलाकार विजय और अंजाना वाद्य यंत्रों की धुन पर गीतों के माध्यम से सरकार पर तंज करते हुए चल रहे थे। मुख्य बाजार से होते हुए रैली बाटा चौक पर समाप्त हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और पलायन कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने जितने वादे और सपने जनता को दिखाए थे सब उसका उल्टा हो रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। कांग्रेस पार्टी सबसे पहले महंगाई पर अंकुश लगाते हुए बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य करेगी। वहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, युकां प्रदेश महासचिव सौरभराज बेहड़, नगर अध्यक्ष प्रकाश अधिकारी, सिफिया नाज, चंद्रशेखर डब्लू, नवीन प्रधान, उमर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed