{"_id":"6896528ab139983a3304f934","slug":"protest-over-evening-classes-kashipur-news-c-242-1-rdp1006-128351-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संध्याकालीन कक्षाएं नहीं चली तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संध्याकालीन कक्षाएं नहीं चली तो होगा आंदोलन
Sat, 09 Aug 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा कुलपति के नाम ज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की मांग को लेकर छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। छात्रों ने चेतावनी दी कि सांध्यकालीन कक्षाएं नहीं संचालित की गईं तो आंदोलन किया जाएगा।
छात्रों ने ज्ञापन में कहा है कि डिग्री कॉलेज में बीए में निर्धारित 1100 सीटों के सापेक्ष 1050, बीकॉम में निर्धारित 400, बीएससी जीव विज्ञान में 160, बीएससी गणित में 160 के सापेक्ष 125 प्रवेश हो चुके हैं। यूजी में प्रवेश होने के बाद अभी करीब ढाई हजार रजिस्ट्रेशन कराए छात्र- छात्राएं प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. सर्वजीत सिंह को बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी अभी प्रवेश से वंचित हैं। इसके लिए संध्याकालीन कक्षाएं संचालित करने की आवश्यकता है। छूटे छात्रों को प्रवेश दिया जाए नहीं तो विद्यार्थी कॉलेज में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में जसवंत सिंह, रजत सिंह बिष्ट, नागेंद्र गंगवार, मोहम्मद नाजिश आदि शामिल रहे।