फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest over Case

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के उत्पीडन का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protest over Case
सितारगंज में एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन करते सिख समाज के लोग। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सिख समाज के लोगों ने नानकमत्ता थाना पुलिस पर गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी के दो पदाधिकारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन भेजकर अन्य थाने और उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिख समाज के लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। यहां एसएसपी डीएस कुंवर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के प्रतिनिधि को सौंपा। कहा कि 14 मार्च 2019 को मृतक जगरूप सिंह सहित आठ सेवादारों को प्रधान ने सेवामुक्त कर दिया था। ठीक तीन महीने बाद 14 जून को जगरूप ने आत्महत्या कर ली थी। आरोप लगाया कि दो दिन बाद एक डेरादार ने प्रधान को बचाने के लिए मृतक के भाई के माध्यम से कमेटी के दो पदाधिकारियों के खिलाफ नानकमत्ता थाने में केस दर्ज करा दिया और अब पुलिस दोनों पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रही है। इससे सिख समाज के लोग नानकमत्ता पुलिस की कार्यशैली से दुखी हैं। कहा कि निष्पक्ष जांच न होने पर सिख संगत आंदोलन को बाध्य होगी। वहां सतवंत सिंह बागी, स्वर्ण सिंह, त्रिलोक सिंह, गुरदेव सिंह, निर्मल सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरचरन सिंह, जिंदरपाल सिंह, कुलवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed