{"_id":"6914dd884592e70b720877aa","slug":"protest-outside-the-company-to-get-justice-for-pooja-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-132814-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पूजा को न्याय दिलाने के लिए कंपनी के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पूजा को न्याय दिलाने के लिए कंपनी के बाहर प्रदर्शन
Thu, 13 Nov 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। बीते दिनों डाबर फैक्टरी में काम करने के दौरान फैक्टरी कर्मी पूजा माहरा की उंगली कट गई थी। इस घटना के बाद पीड़ित पूजा की तहरीर पर पुलिस ने फैक्टरी के ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फैक्टरी में घटना के बाद पीड़ित युवती के सामने उसके भरण पोषण की समस्या हो गई है। पीड़िता को फैक्टरी की ओर से अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। पीड़िता को न्याय नहीं मिलने से आक्रोशित युवाओं ने कंपनी के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
बुधवार को हरीश पनेरू की अगुवाई में रुद्रपुर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट और एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया समेत कई युवा डाबर फैक्टरी के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया की युवती से फैक्टरी में उसके मना करने के बाद भी दूसरी मशीन पर काम कराया जा रहा था जबकि वह पहले ही मशीन पर काम करने के लिए मना कर चुकी थी। फैक्टरी प्रबंधन ने युवती पर जबरदस्ती मशीन पर काम करने का दबाव बनाया था। इस कारण उसकी उंगली कट गई । कहा कि प्रबंधन के उत्पीड़न के चलते लड़की दिव्यांग हो चुकी है। पनेरू ने कहा कि युवती को जल्द न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।