फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest For VPDO Bharti In Kashipur

वीपीडीओ परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर निकाला जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Protest For VPDO Bharti In Kashipur
काशीपुर में विधायक आवास पर त्रिलोक सिंह चीमा का घेराव करते छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। वीपीडीओ और वीडीओ की परीक्षा रद्द कर दो माह के भीतर एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने के लिए काशीपुर के बेेरोजगार युवाओं ने जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवास का घेराव कर नारेबाजी की और सीएम को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा। विधायक ने सीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वीपीडीओ और वीडीओ पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने चार, पांच दिसंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा का पेपर लीक होने की जांच उत्तराखंड एसटीएफ को सौंपी गई। एसटीएफ ने मामले का खुलासा कर 13 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद यह परीक्षा रद्द नहीं की गई है। इसके विरोध में बुधवार को सैकड़ों बेरोजगारों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन

उन्होंने बाजपुर रोड स्थित भाजपा विधायक आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक को अपनी पीड़ा बताई। कहा कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार उजागर होने के बावजूद परीक्षा रद्द नहीं की गई है जबकि ऐसे ही मामले में हिमाचल प्रदेश में परीक्षा रद्द की जा चुकी है। खुद आयोग अध्यक्ष एस राजू भी इस मामले में बड़ा भ्रष्टाचार होने की बात कबूल कर चुुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं का कहना था कि उनके पास लाखों की रिश्वत देने के लिए रुपये नहीं हैं। उन्होंने स्नातक स्तरीय इस परीक्षा को रद्द कर इसे दो माह के भीतर एक ही शिफ्ट में कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर भर्ती परीक्षा रद्द नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में आकाश शर्मा, राहुल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, सत्यम, नितिन, संजय सिंह, सौरभ, विनोद, पंकज, अरुण, आदर्श, मनीष, भूपेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed