फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest for Save Bazpur

भूमि मामले को लेकर कांग्रेसियों ने किया हवन यज्ञ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Protest for Save Bazpur
बाजपुर में भूमि मामले पर प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ करते कांग्रेस कार्यकर्ता? - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बाजपुर बचाओ मुहिम के 70वें दिन रविवार को मंडी समिति के किसान हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। आठ माह पहले नगरीय सहित बीस गांव की भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी। जिससे क्षेत्र के हजारों किसान प्रभावित हैं। दो जुलाई को सीएम ने किसानों सेे एक महीने में भूमि मामले का समाधान करने का आश्वासन दिया था। जो दो अगस्त हो पूरा हो गया। एक सप्ताह पहले रुद्रपुर आए सीएम ने फिर एक महीने के अंदर भूमि मामले का हल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसकेे बाद किसानों को नोटिस जारी कर दिए गए। भूमि मामले को लेकर कांग्रेस ने बाजपुर बचाओ मुहिम शुरू कर रखी है। इसी के तहत रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन कर प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की। वहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेंद्र बेदी, ब्लॉक ज्येष्ठ उप प्रमुख जोरावर सिंह भुल्लर, सुनील चानना, सुखजीत सिंह, अराज संधू, सौरव नेगी, बलवीर सिंह, अभिषेक पांडेय, अनिल कुमार, रवि बरुआ, निशांत राणा, राजकिशोर सिंह आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed