फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Demanding Teachers

Udham Singh Nagar News: प्रोफेसरों की नियुक्ति की मांग पर कॉलेज में जड़े ताले

Thu, 27 Apr 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Protest Demanding Teachers
एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर में छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की संख्या के सापेक्ष प्रोफेसरों की नियुक्ति न होने पर आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने बुधवार को तालाबंदी कर दी। इसके बाद प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा विभाग पर छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया। बाद में चीफ प्रॉक्टर के समझाने पर उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपते हुए कॉलेज में शीघ्र प्रोफेसरों की नियुक्ति की मांग की।
कॉलेज में तालाबंदी कर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने कहा कि विज्ञान संकाय में प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों और सहायक प्रोफेसरों के पद रिक्त हैं। कई विभागों में सिर्फ विभागाध्यक्ष ही सभी कक्षाएं पढ़ा रहे हैं। यूजीसी और प्रदेश सरकार के मानकों के अनुसार प्रोफेसरों की नियुक्ति नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रोफेसर ऐसेेेेेेेेेेेे भी हैं जो स्वयं पढ़ाने के बजाय अपने सहायकों से पढ़वा रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कहा कि वर्तमान में कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या करीब 7000 है, जबकि प्रोफेसरों के सृजित पदों की संख्या सिर्फ 46 है, जो कि वर्ष 1974 में कॉलेज की स्थापना के समय सृजित किए गए थे। चीफ प्रॉक्टर डॉ. सर्वजीत सिंह और भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष हरीशचंद्र ने धरनास्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों को समझाया, जिस पर वह शांत हुए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. सर्वजीत ने बताया कि छात्र-छात्राओं के ज्ञापन को उच्च शिक्षा निदेेशक को भेज दिया है। वहां पर छात्र महासंघ सचिव हिमांशु सिंह, आकाश कुमार, धीरज गंगवार, रजत, प्रतीक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-26 आरडीपी 09 पी- रुद्रपुर कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर व भौतिकी विभागध्यक्ष को ज्ञापन देते विद्यार्थी।

राधेहरि कॉलेज छात्रसंघ ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। राधेहरि राजकीय पीजी कॉलेज के छात्रसंघ ने प्राचार्य को दस सूत्री मांगों का मांगपत्र सौंपा। चेतावनी दी एक सप्ताह में मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो छात्रसंघ मुख्य गेट पर बैठकर भीख मांगकर छात्रहित की व्यवस्था को पूरा करेगा। प्राचार्य डॉ. चंद्र राम को सौंपे मांगपत्र में कैंपस की साफ-सफाई व मंदिर की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि छात्रों को अभ्यास के लिए खेल का सामान दिया जाए और महाविद्यालय के दोनों गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात हो।
छात्रसंघ ने आरोप लगाया कई प्रोफेसर समय पर नहीं आते हैं प्रोफेसर समय से क्लास में आए। नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को पुस्तकालय से नई किताबें दिलाई जाए। प्रवेश प्रक्रिया व फीस शुल्क ऑनलाइन एप के माध्यम से हो। मुख्य गेट पर ई-रिक्शा व अन्य वाहनों के खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया जाए। 18 बटालियन के कैडेट्स को ड्रिल कराने की अनुमति और बीएससी छात्रों को प्रयोगशाला में सामग्री उपलब्ध कराई जाए। वहां पर अध्यक्ष गुरकीरत सिंह भुल्लर, फैजुल रहमान, सोनिया, रजत तिवारी, अमन सिंह, अभिषेक शर्मा, मुकेश रावत, मुकेश बिष्ट आदि थे।

कॉलेज में बनी कमेटी
प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने छात्रसंघ की मांग पर महाविद्यालय में अनुरक्षण संबंधी कार्य के लिए दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें प्रो. केएन यादव को संयोजक बनाया है। इसके अलावा प्रो. रीता सचान, प्रो. एसएन राव, प्रो. डॉ. महीपाल सिंह, डॉ.केसी जोशी, प्रो. डीएस नेगी, प्रो.डॉ. एमके सिन्हा, प्रो. मनजीत सिंह के अलावा छात्रसंघ अध्यक्ष गुरकीरत सिंह भुल्लर, सचिव फैजुल रहमान को सदस्य बनाया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed