फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest by Treasury staff in rudrapur

Udham Singh Nagar News: कोषागार कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बांह में काली पट्टी बांधकर किया काम

Sat, 19 Aug 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Protest by Treasury staff in rudrapur
रुद्रपुर कोषागार कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
रुद्रपुर। कोषागार संवर्ग का गठन करने, पदोन्नति के बाद भी ग्रेड पे नहीं बढ़ने समेत विभिन्न मांगों को लेकर कोषागार कर्मचारी संगठन ने प्रदर्शन किया। इसके बाद बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्यालय में कामकाज निपटाए। चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोषागार कार्यालय परिसर में कोषागार कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों व उससे जुड़े कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय ने सचिवालय के लेखा संवर्ग की भांति वेतनमान देने के निर्देश दिए थे। उसके बाद सरकार ने वर्ष 2019 में एक शासनादेश जारी किया, इसके तहत कोषागार कर्मचारियों को अन्य विभागों के लेखा संवर्ग के सामान मान लिया गया। जबकि शासनादेश में साफ लिखा गया था कि यह नियम नई भर्ती पर लागू होगा। उसके बाद सरकार ने फिर से एक शासनादेश जारी कर दिया, जिसमें पुरानी भर्ती पर भी यह नियम लागू कर दिए गए। इससे कोषागार के पुराने कर्मचारियों का वेतनमान प्रभावित होने लगा है। 4600 ग्रेड पे वाला कर्मी भी पदोन्नति के बाद 4200 ग्रेड पे पा रहा है, जबकि नियमों के तहत 4800 ग्रेड पे मिलना चाहिए। इसके साथ ही कर्मचारियों का आईपीओ भत्ता भी बंद कर दिया गया। कहा कि कोषागार कर्मियों को अन्य विभागों के लेखा संवर्ग के समान समझा जा रहा है, जबकि हमारा काम बिल्कुल अलग है। वहां संगठन के जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, महासचिव कृष्ण प्रसाद थपलियाल, सहायक कोषाधिकारी अजय कुमार, अमित कुमार, हरीश सिंह, योगिता, अशोक कुमार, प्रेम कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed