{"_id":"61d9db2d34845c301738445e","slug":"protest-by-roadways-staff-in-us-nagar-rudrapur-news-hld450395139","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेगुलर ड्राइवरों ने चलाई बसें, संविदा वाले भूख हड़ताल पर डटे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेगुलर ड्राइवरों ने चलाई बसें, संविदा वाले भूख हड़ताल पर डटे रहे
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में धरना देते चालक-परिचालक।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। उत्तराखंड रोडवेज संविदा-विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के बैनर तले शनिवार को दूसरे दिन भी चालक-परिचालक भूख हड़ताल पर डटे रहे। बसों का संचालन प्रभावित होता देख प्रबंधन के निर्देश पर नियमित चालकों ने बसें चलाईं। इसके बावजूद करीब 60 प्रतिशत बसों के पहिए थमे रहे। इस कारण यात्री काफी परेशान रहे।
दो सूत्री मांगो को लेकर दूसरे दिन राजेश यादव, शंकर गहतोड़ी, सुखजीत सिंह, नंद सिंह, आसिफ हुसैन भूख हड़ताल पर रहे। उन्होंने कहा कि कई सालों से नौकरी करने के बावजूद न तो उन्हें नियमित किया जा रहा है, न ही उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान वेतन मिल रहा है। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन पर आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।
इधर, चालक-परिचालकों के धरने के कारण दूसरे दिन भी रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हुआ। इस पर प्रबंधन ने सभी नियमित चालक-परिचालकों को ड्यूटी पर बुलवाकर उन्हें रूटों पर भेजा। इससे सिर्फ 40 प्रतिशत बसों का संचालन हो सका।
विज्ञापन
इस कारण यात्री काफी परेशान रहे। प्रभारी एआरएम महेंद्र कुमार ने कहा कि संविदा और विशेष श्रेणी के सभी चालक-परिचालकों के धरना देने के कारण नियमित चालक-परिचालकों को रूटों पर भेजा गया है।
शनिवार को हल्की बारिश के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा यात्रियों की संख्या कम रही। धरने पर बैठने वालों में दिनेश जोशी, महेश पांडेय, गोकुल सिंह, दिनेश जोशी, पवन मौर्य, शंकर गहतोड़ी, दिनेश आर्या, योगेश आर्या, सुरजीत मौर्य, राजेश यादव आदि थे।