फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest By NSUI in Rudrapur

एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री धन सिंह का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
Protest By NSUI in Rudrapur
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में सायंकालीन कक्षाएं शुरू न होने से आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने कॉलेज परिसर में पुतले की शवयात्रा भी निकाली।
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में सीटें फुल होने के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीटें बढ़ाने के लिए एनएसयूआई ने कॉलेज में धरना दिया था। कॉलेज प्रशासन की ओर से पांच अक्तूबर तक सायंकालीन कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन मिलने पर उन्होंने धरना स्थगित कर दिया था लेकिन 15 अक्तूबर तक भी सायंकालीन कक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं। इस दौरान मानवेंद्र सिंह, दीपक सिंह, आकाश बाठला, गौरव शुक्ला, बॉबी गुप्ता, कमल कांत, रितिक सागर, अभय अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन

इधर, सीटें बढ़ाने के लिए रुद्रपुर कॉलेज में शनिवार को पांचवें दिन भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। वहां रचित, राहुल गुप्ता, गौतम पपनेजा, रोहित भट्ट, अंकित गंगवार, गौरव गंगवार, शुभम यादव, राहुल तोमर, प्रथम कोली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed