फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest By Congress in US Nagar

डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ने पर धरने पर बैठे कांग्रेसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Protest By Congress in US Nagar
रुद्रपुर में डीडी चौक स्थित पेट्रोल पम्प पर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ रविवार को रोडवेज स्टेशन के निकट डीडी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन

रुद्रपुर में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के रोजाना बढ़ते दामों से जनता परेशान हो चुकी है। अब भाजपा की सरकार चुनाव नजदीक देख आम जनता को राहत के नाम पर ऊंट के मुंह में जीरा देने की तरह कार्य कर बेवकूफ बना रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर 20 रुपये कम किए जाएं, जबकि रसोई गैस के दाम प्रति सिलिंडर 200 रुपये कम किए जाएं।
विज्ञापन

वहां पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, मोनिका ढाली, सायरा बानो, प्रदेश सचिव परिमल राय, हरीश बावरा, दिनेश पंत, राजीव कामरा, विजय अरोड़ा, अर्जुन विश्वास, विकास मल्लिक, चेतन भट्ट, उमा सरकार, सपना रानी संजीव रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गदरपुर। यहां कांग्रेसियों ने हजारीलाल पेट्रोल पंप के सामने धरना दिया। उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने के दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर, प्रदेश महासचिव सुरेशी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार, रामविलास साह, किशोर हालदार, सतजीत सिंह गुलाटी, डॉ. श्याम सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वहां पर राजेंद्र पाल सिंह, सुमित्तर भुल्लर, सुभाष बेहड़, विजय सुखीजा, शैलेंद्र शर्मा, भीम ठुकराल, टीकम खेड़ा, टेक चंद कंबोज, गुरबाज विर्क, विराट शर्मा, बृजेश चौधरी आदि थे।
बाजपुर। यहां पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सेन, नगराध्यक्ष राजेंद्र बेदी, जमुना बिष्ट, अफजाल अहमद, सुभाष शर्मा, जैदी खान, तनवीर गुड्डू, सौरव नेगी, राजकिशोर, करन सिंह, परवीन कांबोज, प्रिंस शहरी आदि थे।
सितारगंज। यहां कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय पर एकत्रित हुए। उसके बाद जुलूस लेकर खटीमा रोड स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने रोजमर्रा की वस्तुओं की दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस कर आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की।
वहां प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती विश्वास, राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल, भुवन भट्ट, शाकिर अली, साहब सिंह बिज्टी आदि थे। इधर, हिमांशु गाबा ने कार्यकर्ताओं से दस नवंबर को यशपाल आर्या व उनके बेटे संजीव आर्या के हल्द्वानी आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने अपील की।

किच्छा। यहां भी कांग्रेेसियों ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, मजदूर, नौजवान आम जनमानस त्राहि त्राहि कर रहा है। यहां पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, डॉ. गणेश उपाध्याय, विनोद कोरंगा, अरुण तनेजा, गुड्डू तिवारी, एन यू खान, प्रेम आर्य, ताहिर मालिक, फ़िरदौस सलमानी, सईदुल रहमान, खालिद इकबाल, आदिल मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed