{"_id":"6164864b8ebc3ea1887963c0","slug":"protest-by-businessman-for-electricity-rudrapur-news-hld4410921114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ नवोदय बिजलीघर में गरजे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ नवोदय बिजलीघर में गरजे व्यापारी
विज्ञापन
रुद्रपुर नवोदय पावर हाउस में धरना प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। त्यौहार के सीजन में अघोषित बिजली कटौती होने पर व्यापारियों में आक्रोश है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने नवोदय फीडर बिजलीघर में धरना दिया। उनका कहना है कि रखरखाव के नाम पर घंटों कटौती की जा रही है।
व्यापारियों ने कहा कि इस समय त्यौहार का सीजन चल रहा है। ऐसे में व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी पहले से ही लॉकडाउन की वजह से बुरी तरह त्रस्त हो चुके हैं।
उनका कहना है कि व्यावसायिक कनेक्शन में 30 दिनों के लिए बिलों का भुगतान किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिन से 20 या 21 दिन में ही निगम की ओर से व्यापारियों को बिल भेजे जा रहे हैं। इससे व्यापारियों को साल भर में 12 की जगह 17 बार बिलों का भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बिलों में अनावश्यक शुल्क भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने इंजीनियर के नाम ज्ञापन सहायक इंजीनियर को सौंपा। वहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय जुनेजा, संदीप चीमा, मोहन खेड़ा, राजकुमार सीकरी, विजय फुटेला, पवन गाबा, बलजीत सिंह, अनिल रावत आदि थे।
इधर, एसडीओ संजय चौहान ने व्यापारियों के आरोपों का नकारा। कहा कि अब ऑनलाइन बिलिंग होती है। 12 महीने के 12 व्यावसायिक बिल ही व्यापारियों को दिए जा रहे हैं।