फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest at Gazipur Border

भूमि समस्या को लेकर किसानों ने गाजीपुर बार्डर पर रखा सांकेतिक उपवास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Protest at Gazipur Border
गाजीपुर बार्डर पर सांकेतिक उपवास पर बैठे किसान। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बाजपुर बचाओ मुहिम के 10 माह पूरे होने पर बृहस्पतिवार को गाजीपुर बार्डर पर मुहिम के संयोजक और गाजीपुर बार्डर कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में जिले के किसानों ने उपवास रखा। बाजवा ने बताया कि 1 जून 2020 को भूमि बचाओ मुहिम शुरू की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजपुर के 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि और खटीमा के उलानी गांव की 125 एकड़ भूमि की खरीद फरोख्त पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसी के विरोध में सांकेतिक उपवास रखा गया है। उन्होंने ऊधमसिंह नगर के किसानों के लिए संघर्ष करने भरोसा दिया।
विज्ञापन

वहां भाकियू प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कर्म सिंह पड्डा, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जदोन्न, अखिल भारतीय किसान सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डीपी सिंह, प्रगतिशील महिला संगठन की महासचिव पूनम कोशिश, गुरसेवक सिंह मोहार, विक्रमजीत सिंह गिल, प्रताप सिंह संधू, हरदयाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed