फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Aganist Company policy

डिप्लोमाधारियों ने फिर दिया कंपनी गेट पर धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Protest Aganist Company policy
रुद्रपुर के अशोक लीलेंड गेट पर तैनात पुलिसफोर्स और तहसीलदार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अशोक लीलैंड कंपनी से आशीर्वाद योजना के तहत ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले सैकड़ों युवाओं ने स्थायी रोजगार की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने सरकार की नीम योजना के तहत दी जाने वाली ट्रेनिंग को भी पकौड़ा योजना का नाम दिया। उन्होंने स्थायी रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिप्लोमाधारी युवाओं ने कांग्रेस नेताओं के साथ कंपनी गेट के आगे प्रदर्शन किया। एक श्रमिक की ओर से कंपनी प्रबंधन के उत्पीड़न की शिकायत पर भड़के कांग्रेस नेता एवं युवाओं ने कंपनी गेट पर कूच करने की कोशिश की। लेकिन कंपनी गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को अंदर जाने से रोक दिया। मौके पर पहुंचीं तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा के साथ ही डिप्लोमाधारियों की वार्ता विफल रही। सूचना पर एसडीएम विशाल मिश्रा भी वहां पहुंचे। युवाओं ने आरोप लगाया कि अशोक लीलैंड ने युवाओं को रोजगार प्रदान करने का सपना दिखाकर कुछ रुपये में एक श्रमिक की तरह काम लिया। डिप्लोमा पूरा होने के बाद अब युवाओं को रोजगार देने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने कहा कि सैकड़ों युवाओं को डिप्लोमा के नाम पर जो प्रमाणपत्र थमाया गया है, उसे सरकारी विभाग तो दूर की बात सिडकुल की अन्य कंपनियां भी स्वीकार नहीं करती हैं। हरीश पनेरू ने कहा कि डिप्लोमा के समय युवाओं से उनके तमाम शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रति भी जमा करा ली गई है। इससे वे उच्च शिक्षा एवं अन्य सरकारी व निजी संस्थाओं में सेवा के लिए आवेदन से भी वंचित रहे हैं। बताया कि सोमवार या मंगलवार को एसएसपी से वार्ता होनी है। तब तक के लिए धरने को स्थगित किया गया है। वहां सुशील गाबा, ओंकार सिंह, अनिल रावत, दिनेश पांडे, हरी प्रकाश, प्रवेश भट्ट, सत्य लाल, दिनेश पांडे, तारा सिंह पुंजवाल आदि थे।

रुद्रपुर में अशोक कंपनी गेट पर प्रबंधन से नोकझोंक करते कांग्रेसी।

रुद्रपुर में अशोक कंपनी गेट पर प्रबंधन से नोकझोंक करते कांग्रेसी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed