फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest against Nagar Panchayat

नगर पंचायत मुद्दा : कलक्ट्रेट गेट में विरोध, सभागार में सुनवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Protest against Nagar Panchayat
रुद्रपुर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते जवाहर नगर के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जवाहर नगर, किच्छा पालिका के क्षेत्र सिरौली कला आदि को नगर पंचायत में शामिल करने को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में समिति ने सुझावों व आपत्तियां सुनीं। जवाहर नगर के लोगों ने नगर पंचायत का विरोध करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संघ की अध्यक्ष दीपा कांडपाल की अगुवाई में जवाहर नगर के लोगों ने कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजस्व ग्राम जवाहर नगर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव है। नगर पंचायत में शामिल कर जवाहर नगर गांव की पहचान समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नगला, शांतिपुरी गेट, नगला बाईपास, मस्जिद कालोनी, सुभाष नगर के कई हिस्सों में अवैध रूप से बसें लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नगर पंचायत बनाई जा रही है। उन्होंने इसे स्थानीय राजनीति के स्वार्थ से जुड़ा मामला भी बताया। प्रदर्शन करने वालों में जानकी बिष्ट, मंजू डिमरी, कमला देवी, लता लोहनी, विजय खाती, संजय पटवाल, धीरज वर्मा, नंदन बिष्ट, राजेंद्र पटवाल, पुष्कर कोरंगा, पूरन वर्मा आदि थे। इस बीच डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में नगर पंचायत गठित किये जाने के लिए प्राप्त सुझाव व आपत्तियों की गठित समिति के सम्मुख सुनवाई की गई। इस दौरान सिरौली कला के लिए एक आपत्ति व एक सुझाव, नगला के लिये एक आपत्ति व एक सुझाव व लालपुर से एक आपत्ति प्राप्त हुई थी। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, एडीएम जगदीश कांडपाल, ओसी कलक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, एसडीएम विशाल मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed