{"_id":"604e554e8ebc3e8d195ac19a","slug":"protest-against-fraud-allegations-sitarganj-news-hld4181941150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत डामरीकरण से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के विपरीत डामरीकरण से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नानकमत्ता के ऐंचता विही गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमता। ठेकेदार की ओर से डामरीकरण में मानक के विपरीत निर्माण कार्य करने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया और उच्चाधिकारियों से निर्माण की निम्न गुणवत्ता की शिकायत की है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को मोटर मार्ग से जोड़ने की भारत सरकार की योजना को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ठेकेदारों की मिलीभगत से पलीता लगाने में लगे हैं। पीएमआरवाई के तहत नानकसागर पार ग्राम खस्सी बाग से ऐंचता विही तक करीब नौ किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण लोनिवि के ठेकेदार की ओर से कराया जा रहा है।
आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में न तो आरबीएम का ही पर्याप्त उपयोग किया गया और न ही डामरीकरण में मानक के अनुरूप कोलतार और बजरी लगाई गई। मानक के विपरीत निर्माण कार्य के कारण सड़क बनते ही उखड़ रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैला है। रविवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार की मनमानी की जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्या दीपा जोशी को दी।
विज्ञापन
दीपा जोशी के पति सामाजिक कार्यकर्ता भवानी जोशी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। यहां आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण बंद करा दिया। उच्चाधिकारियों से भी मामले की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कार्य न किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। वहां जगदीश अटवाल, सुरेश चंद, हेमू जोशी, परमजीत सिंह, पंकज जोशी, नूर अहमद, नरेंद्र राणा, राकेश सिंह आदि थे।