फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Protest Against DSO

जिला पूर्ति अधिकारी को हटाने की मांग पर अड़े कर्मचारी ..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Protest Against DSO
रुद्रपुर में धरना देते पूर्ति निरीक्षक व कोटेदार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले कर्मचारी संघ की ओर से जिला पूर्ति अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर 11वें दिन भी एआरटीओ कार्यालय के पास पूर्ति निरीक्षकों और कर्मचारियों का धरना जारी रहा। शुक्रवार को धरना स्थल पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व मिनिस्टीरियल फेडरेशन इंपलाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी समर्थन किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि 14 दिसंबर को सभी कर्मचारी संगठनों की बैठक विकास भवन में आयोजित की जाएगी जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। विभिन्न तहसीलों से सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने समर्थन दिया। वहां धमेंद्र धामी, हरीश चंद्र, हयात सिंह, मोहन राठौर, हेमा बिष्ट, आशुतोष भट्ट, अनीता तिवारी, फतेह खान, हीरा बल्लभ जोशी, रवि खुराना, सुशील कुमार, ज्ञानेंद्र शाही आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed