{"_id":"65429f762c33bd87db06e534","slug":"protest-against-building-of-shoping-complex-in-gandhi-park-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-5335-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के गांधी पार्क में शॉपिंग कॉम्पलेक्स का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के गांधी पार्क में शॉपिंग कॉम्पलेक्स का विरोध
Thu, 02 Nov 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के कलक्ट्रेट में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर के गांधी पार्क में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्पलेक्स का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेसियों ने गांधी पार्क को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। उन्होंने शहर की विरासत को बचाने की मांग की है।
बुधवार को महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और पार्षद मोहन खेड़ा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एडीएम अशोक कुमार जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के सबसे बड़े पार्क गांधी पार्क को अन्यत्र स्थानांतरित कर यहां पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम से जिले में यह एकमात्र बड़ी विरासत है। पार्क से शहर के हजारों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। शहर में इसके अलावा कोई इतना बड़ा स्थान नहीं है, जहां पर लोग धार्मिक सामाजिक एवं अन्य आयोजन कर सकें। कहा कि पार्क को खुर्द बुर्द कर यहां पर कंक्रीट का जंगल बनाया जाना शहर की जनता के साथ सरासर अन्याय है। इस पार्क को खुर्द बुर्द किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी। वहां सुनील आर्या, गोपाल भसीन, बाबू विश्वकर्मा, सतीश कुमार, विपिन रस्तोगी, चंद्रशेखर आदि थे।