{"_id":"659ece1e8a5bd3d7770be6d2","slug":"proposal-sent-to-the-government-for-reconstruction-of-six-roads-in-jaspur-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-6516-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जसपुर में छह सड़कों के पुर्ननिर्माण का शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जसपुर में छह सड़कों के पुर्ननिर्माण का शासन को भेजा प्रस्ताव
Wed, 10 Jan 2024 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
जसपुर में अधिशासी अभियंता सड़कों का एस्टीमेट बनबाते विधायक आदेश चौहान। स्रोत : विधायक
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने बुधवार को लोनिवि के अधिशासी अभियंता से विधानसभा क्षेत्र की छह सड़कों के पुर्ननिर्माण का प्रस्ताव शासन को भिजवाया है। विधायक चौहान ने बताया कि सन्यासियोंवाला से ठाकुरद्वारा रोड पर प्रदेश की सीमा तक 170.03 लाख रुपये, भगवंतपुर गांव से बगीची गांव तक 112.89 लाख, अमानगढ़ से बगीची गांव तक 66.04 लाख, कालियावाला गांव से कल्याणपुर गांव तक 78.97 लाख, रामनगर वन गांव से बगीची गांव तक 80.40 लाख, धामपुर रोड और भूत पुरी रोड को जोड़ने वाला मार्ग डॉ. एमपी सिंह के सामने का सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण 77.03 लाख रुपये के प्रस्ताव लोनिवि के ईई अरुण कुमार से बनवा कर शासन को भिजवाए हैं। संवाद
विज्ञापन